Tuesday, June 14, 2016

आजकल याद कुछ और रहता नहीं

आजकल याद कुछ और रहता नहीं 
एक बस आपसे दिल लगाने के बाद
याद आने से पहले चले आइये   
और फिर जाइये जान जाने के बाद

अपनी आँखों में मुझको बसा लीजिये-2 
अपने दिल में मेरा घर बना लीजिये
क्या करू दिल कही और लगता नहीं 
एक बस आपकी याद आने के बाद
आजकल याद कुछ और रहता नहीं 
एक बस आपसे दिल लगाने के बाद

इश्क के मेने कितने फसाने सुने-2 
हुस्न के कितने किस्से पुराने सुने
एसा लगता है फिर इस तरह टूटकर, 
प्यार हमने किया एक ज़माने के बाद
आजकल याद कुछ और रहता नहीं 
एक बस आपसे दिल लगाने के बाद

आपका नाम दिल से निकलता नहीं-2 
दिल्लगी में कोई जोर चलता नहीं
आपको भूल जाने की कोशिश भी की, 
और तडपा हूँ में भूल जाने के बाद
आजकल याद कुछ और रहता नहीं 
एक बस आपसे दिल लगाने के बाद
याद आने से पहले चले आइये   
और फिर जाइये जान जाने के बाद




No comments:

Post a Comment